गिरोरा के पास लोडर ऑटो हादसा: डिवाइडर से टकराई गाड़ी, चार दोस्त गंभीर रूप से घायल

गिरोरा के पास लोडर ऑटो हादसा: डिवाइडर से टकराई गाड़ी, चार दोस्त गंभीर रूप से घायल

संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गिरोरा के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार लोडर ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक सहित चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान असरौली, कोतवाली देहात निवासी राजन (35), ऋषभ (17), विक्रम (19) और गगन (18) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, ये सभी युवक मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे कासगंज से लोडर ऑटो खाली कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गिरोरा के पास उनका लोडर ऑटो तेज रफ्तार के कारण अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों युवक घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से सभी घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

घायल विक्रम ने बताया कि वे कासगंज से माल खाली कर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन डिवाइडर से टकरा गया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके का मुआयना किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें