पहले टी 20 मैच को बारिश ने किया अपने नाम
रिपोर्टर राज भूषण वर्मा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पाँच मैचो की टी 20 सीरीज का पहले मैच में ऑस्टेलिया ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था!पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
गिल और सूर्य ने तनाव कम किया
शुभमन गिल ने 20 गेंदों पर 185 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों पर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय थे। ये दोनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नहीं थे, लेकिन कैनबरा में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया की चिंता कुछ कम कर दी है।भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को ‘रुलाया’
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो कैनबरा में बारिश के कारण मैच रद्द हो गया, लेकिन मैच में फेंके गए 9.4 ओवर चिंता का विषय बन गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने कैनबरा की उछाल भरी पिच पर 97 रन दिए। हेज़लवुड, बार्टलेट, नाथन एलिस और कुहनेमन जैसे गेंदबाज़ प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। अब, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को अलग रणनीति अपनानी होगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह — दलित युवती ने खाकर जान दी, आरोपी युवक जेल भेजा गया












