एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में जेबकतरों का आतंक चाकू की नोक पर केंटर चालक से मोबाइल लूटा

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में जेबकतरों का आतंक चाकू की नोक पर केंटर चालक से मोबाइल लूटा

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में जेबकतरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब आम लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ताज़ा मामला सैनिक पड़ाव क्षेत्र का है, जहां मंगलवार देर रात शौच के लिए गए एक केंटर चालक से तीन जेबकतरों ने चाकू की नोक पर मोबाइल छीन लिया। सूत्रों के अनुसार, हिंदू नगर क्षेत्र के तीन जेबकतरे मौके पर पहुंचे और चालक के साथ मारपीट कर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। भयभीत चालक ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद अन्य चालकों ने मौके पर पहुंचकर अपने साथी को छुड़ाया। इस दौरान एक जेबकतरा लोगों के हत्थे चढ़ गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोतवाली नगर पुलिस मौके से नदारद रही। लोगों ने पुलिस की देर से कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। वहीं पकड़े गए जेबकतरे की तलाशी लेने पर जेब से गांजे की पुड़िया बरामद हुई, जिससे शहर में नशे के अवैध कारोबार पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि —
शहर में गांजा आखिर कहां से और किसकी शह पर बिक रहा है?
क्या पुलिस जेबकतरों और नशे के इस नेटवर्क पर अंकुश लगा पाएगी?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और इलाके में रात के गश्त बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें