एसडीएम व तहसीलदार ने की निर्वाचन संबंधी समीक्षा बैठक
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
खागा, फतेहपुर । तहसील परिसर के मीटिंग हाल में एसडीएम अभिनीत कुमार व तहसीलदार शैल कुमारी के संयोजकत्व में तहसील स्तरीय निर्वाचन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा विमलेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष सपा, शिवसिंह यादव, जिलाध्यक्ष बसपा दीप गौतम, सचिव भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी राम प्रकाश, कलीम शेख नगर अध्यक्ष (पूर्व) सपा शामिल हुए। बैठक का आगाज एसडीएम श्री कुमार ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से परिचय आदान प्रदान के साथ किया, इसके पश्चात उन्होंने सभी को निर्वाचन आयोग की निर्वाचन नियमावली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। एसडीएम श्री कुमार ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आगामी मतदाता सूची तैयार करने के लिए बूथ स्तर पर एजेंटों की नियुक्ति किये जाने का आग्रह किया, जिससे मतदाता सूची की कमियों को समयबध्यता के साथ सही कराया जा सके, उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को चुनाव नामावली से सम्बंधित अभिलेखों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ सही मतदाता सूची तैयार कराये जाने में सुझावों के आदान प्रदान के साथ सहयोग की अपेक्षा भी किया, बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने एसडीएम श्री कुमार से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य बीएलओ द्वारा डोर टू डोर अभियान के तहत कराये जाने, व दो दो जगह नाम पाए जाने पर एक जगह से मतदाता का नाम हटवाए जाने और मतदाता सूची उपलब्ध कराए जाने व मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य का ब्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराये जाने का अनुनय किया। इस दौरान एसडीएम श्री कुमार ने समस्त बीएलओ को मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने व मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य के लिए एक मतदाता के घर तीन बार दस्तक देने व मतदाता सूची को निष्पक्ष व सही ढंग से पारदर्शिता के साथ तैयार कराये जाने के दिशा निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि एक भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित ना रह पाए, और ना ही नियम विरुद्ध किसी का नाम अंकित किया जाए, उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य की नियत तिथियों से भी अवगत कराया। बैठक के समापन के पश्चात उन्होंने बैठक में अपना अमूल्य समय व योगदान देने के लिए सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को साभार धन्यवाद प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचक अधिकारी अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश व अशोक कुमार कुशवाहा समेत सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व नगरीय गणमान्यजन मौजूद रहे।
ये भी पढें बारिश में भीगी आस्था 14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, भक्ति की डगर पर अडिग कदम












