एसआईआर सर्वे के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण प्रारंभ, अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई जलेसर।

एसआईआर सर्वे के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण प्रारंभ, अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई
जलेसर

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर सर्वे) कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण कार्य गुरुवार को तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भावना विमल ने की। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को सर्वे कार्य के प्रति गंभीरता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। एसडीएम ने बताया कि 31 अक्टूबर को बूथ संख्या 144 से 213 तक के एआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। वहीं 1 नवंबर को दो चरणों में प्रशिक्षण होगा—पहला चरण प्रातः 11 बजे से बूथ संख्या 214 से 283 तक तथा दूसरा चरण दोपहर 1 बजे से बूथ संख्या 284 से 365 तक के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित नहीं रहेगा। बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर संबंधित एआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें