एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ अधिनियम में वांछित आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार
संवादाता अमन अहमद
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 358/2025 धारा 3/4 जुआ अधिनियम में वांछित आरोपी अजय कुमार पुत्र लौंगसिंह निवासी ग्राम नं0 घनश्याम थाना कोतवाली देहात, एटा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.10.2025 को पुलिस टीम ग्राम गिरौरा के पास मुरकुटिया देवी मंदिर के पास मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जुआ प्रकरण में वांछित अभियुक्त अजय कुमार अपने घर पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर अभियुक्त को उसके घर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अजय कुमार पुत्र लौंगसिंह, निवासी ग्राम नं0 घनश्याम, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा।
पंजीकृत मुकदमा:
मु0अ0सं0 358/2025, धारा 3/4 जुआ अधिनियम, थाना कोतवाली देहात, एटा।












