तेज रफ्तार बनी कहर एटा में अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को रौंदा, खाई में गिरने से मचा हड़कंप

तेज रफ्तार बनी कहर एटा में अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को रौंदा, खाई में गिरने से मचा हड़कंप

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा।
जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार देर शाम को एक अनियंत्रित बस ने पहले बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला और भागने के चक्कर में शहावर रोड स्थित हरिवेदी इंटर कॉलेज के पास खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार तीन यात्री भी जख्मी हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्जनों सवारियों से भरी बस अमापुर से फिरोजाबाद जा रही थी। इसी दौरान लालपुर गांव के समीप बस ने तेज रफ्तार में बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद बस चालक वहां से भाग निकला, लेकिन कुछ ही दूरी पर हरिवेदी इंटर कॉलेज के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर और देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

फिलहाल बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के हरिवेदी इंटर कॉलेज के समीप का है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें