युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज़ खुलासा

युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज़ खुलासा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद
एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने नौ दिन पूर्व घटित 17 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर सनसनीखेज़ खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। सुराग जुटाते हुए पुलिस ने तकनीकी व मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी एटा द्वारा गठित पुलिस टीम ने मात्र नौ दिन में इस जघन्य हत्याकांड का सफल अनावरण कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। फिलहाल दोनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है, जिनसे हत्या के कारणों और अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal