अलीगंज के नदराला में सड़क बनी हादसे की वजह: गड्ढों में पलटा ई-रिक्शा, कई यात्री घायल

अलीगंज के नदराला में सड़क बनी हादसे की वजह: गड्ढों में पलटा ई-रिक्शा, कई यात्री घायल

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदराला में खराब सड़कें एक बार फिर हादसे का कारण बन गईं। शुक्रवार को सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे में सवार कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया था, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा पानी में फिसल गया और पलट गया।

ग्रामीणों का कहना है कि नदराला क्षेत्र की सड़कों की हालत लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग दोहराई है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal