नगला खकराई में सड़क बनी तालाब: जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, निकासी व्यवस्था ठप

नगला खकराई में सड़क बनी तालाब: जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, निकासी व्यवस्था ठप

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। नगला खकराई गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। ग्रामीणों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की नालियां जगह-जगह टूटी हुई हैं, जिसके चलते पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। इस जलभराव से बच्चों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार या स्कूल जाने वालों को गंदे पानी में होकर जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मानपाल सिंह, प्रेम सिंह, छोटेलाल और ओमकार सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal