सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया
संवाददाता: नवल किशोर मिश्रा
समारोह में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि, “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता का अमर संदेश दिया।” विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि, “पटेल जी की जयंती विविधता को शक्ति मानने का प्रतीक है।” भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि पटेल के आदर्श हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।
जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने कहा कि पटेल की सूझबूझ से ही भारत का अखंड स्वरूप संभव हुआ और हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर के सरकारी विभागों, स्कूलों, महाविद्यालयों व पंचायत भवनों में एकता की शपथ ली गई। इसी के तहत सांसद, विधायक व अधिकारियों ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मानवता का संदेश दिया।












