सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया

सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता: नवल किशोर मिश्रा

सिद्धार्थनगर — लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस जिले में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से हाईडिल तिराहे तक आयोजित “रन फॉर यूनिटी” का उद्घाटन सांसद जगदम्बिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. और सीडीओ बलराम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी और नागरिक मौजूद रहे।

समारोह में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि, “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता का अमर संदेश दिया।” विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि, “पटेल जी की जयंती विविधता को शक्ति मानने का प्रतीक है।” भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि पटेल के आदर्श हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने कहा कि पटेल की सूझबूझ से ही भारत का अखंड स्वरूप संभव हुआ और हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर के सरकारी विभागों, स्कूलों, महाविद्यालयों व पंचायत भवनों में एकता की शपथ ली गई। इसी के तहत सांसद, विधायक व अधिकारियों ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मानवता का संदेश दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें