मैनपुरी में आरएसएस पदाधिकारी पर हमला: पिता-पुत्र घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

मैनपुरी में आरएसएस पदाधिकारी पर हमला: पिता-पुत्र घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मंडल कार्यवाह सर्वेश सिंह और उनके पुत्र मोहित सिंह पर हमला कर दिया गया। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, सर्वेश सिंह अपने पुत्र मोहित के साथ घर के बाहर थे, तभी गांव के ही कुछ नामजद लोग कार से आए और उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से पिता-पुत्र की पिटाई शुरू कर दी। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में घायल मोहित सिंह को उनके पिता सर्वेश सिंह ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सर्वेश सिंह ने थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

एलाऊ थाना प्रभारी अवनीश त्यागी ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच विवाद का है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal