मैनपुरी में बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या: डिप्रेशन से जूझ रही थी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मैनपुरी में बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या: डिप्रेशन से जूझ रही थी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बीएससी छात्रा ने डिप्रेशन के चलते अपनी जान दे दी। छात्रा का शव कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम कामिनी था, जो बीएससी की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। डिप्रेशन के कारण वह पिछले कुछ दिनों से कॉलेज भी नहीं जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। छात्रा के पिता खेत पर गए हुए थे, मां छत पर खाना बना रही थीं और छोटी बहन कोचिंग के लिए गई हुई थी। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। किसी तरह दरवाजा तोड़कर देखा तो कामिनी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal