एटा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 वाहनों का चालान, ₹1.07 लाख वसूला जुर्माना
संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान
एटा। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एटा पुलिस ने शनिवार को सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 वाहनों के चालान
किए गए। इस कार्रवाई में कुल ₹1,07,000 का सम्मन शुल्क वसूला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में यह अभियान 25 अक्टूबर 2025 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा संचालित किया गया। पुलिस ने विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की चेकिंग की। साथ ही बिना हेलमेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने, तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा डग्गामार बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।












