जैथरा में मृत गाय का शव कुत्तों ने नोंचा: गोरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, वीडियो वायरल होने से फैली नाराजगी

जैथरा में मृत गाय का शव कुत्तों ने नोंचा: गोरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, वीडियो वायरल होने से फैली नाराजगी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जैथरा नगर में गोरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर करती एक शर्मनाक घटना सामने आई है। विकासखंड कार्यालय के पास एक मृत गाय का शव कुत्तों द्वारा नोंचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद नगरवासियों में भारी आक्रोश है और गोरक्षा के सरकारी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना जैथरा विकासखंड कार्यालय के ठीक निकट हुई, जहां कुत्तों का झुंड मृत गोवंश के शव को बेरहमी से नोंचता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। नगर में बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं, लेकिन उनके भोजन, पानी और सुरक्षा की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने बताया कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। मृत पशुओं को उठाने के लिए नियुक्त टीम अक्सर नदारद रहती है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।स्थानीय निवासी शिवकुमार यादव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “सरकार गौशालाओं के लिए करोड़ों रुपये जारी करती है, लेकिन धरातल पर न तो पशुओं को संरक्षण मिल रहा है और न ही सम्मानजनक जीवन। गोरक्षा योजनाओं में बड़े पैमाने पर लापरवाही और धन का दुरुपयोग हो रहा है।” व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि सड़कों पर बेसहारा गोवंश न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि उनकी उपेक्षा और मौत के बाद इस तरह की वीभत्स तस्वीरें प्रशासन की गोरक्षा नीति पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

इस मामले में जब नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सरल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पालिका कर्मियों को मौके पर भेजा गया और मृत गोवंश का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए संबंधित टीम को सतर्क किया गया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया