गाजियाबादयातायात पुलिस के रूट मार्शल में ,ZFD (Zero Fatality District) के अंतर्गत चिन्हित क्रिटिकल थानों की क्रिटिकल टीम एवं RTC (Reducing Traffic Congesstion) के अंतर्गत यातायात पुलिस के रूट मार्शल द्वारा किये गए सुधारात्मक कार्य
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में कमिश्नरेट में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु की घटनाओं को कम किये जाने के उद्देश्य से संचालित ZFD (Zero Fatality District) के अंतर्गत थाना इंदिरापुरम, कविनगर, मसूरी, मुरादनगर एवं नंदग्राम को “क्रिटिकल थाना” एवं गाजियाबाद के मार्गों पर यातायात के दबाव को कम किये जाने के उद्देश्य से RTC (Reducing Traffic Congesstion) के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा 08 मार्गों को चिन्हित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने एवं घटित सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों को ज्ञात कर उन पर सुधारात्मक प्रवर्तन की कार्यवाही किये जाने हेतु सभी चिन्हित क्रिटिकल थानों में एक एक क्रिटिकल कॉरिडोर टीम में 1 उपनिरीक्षक 4 मुख्य आरक्षी/आरक्षी एवं यातायात के दबाव को कम किये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा 08 मार्गों पर रूट मार्शल के रूप में उपनिरीक्षक यातायात/मुख्य आरक्षी को नामित किया गया है। पुलिस आयुक्त-महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में गाजियाबाद,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-कानून व्यवस्था यातायात के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त-यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त-यातायात के कुशल पर्यवेक्षण तथा सम्बंधित सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात व सम्बंधित यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित रूट मार्शल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात के दबाव के कारणों का विश्लेषण कर सबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए एवं अपने स्तर से निम्न सुधारात्मक कार्य कराये गए हैं:-
1-स्थान का नाम:- विवेकानन्द फ्लाईओवर के पास थाना-कविनगर,कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः- विवेकानन्द फ्लाईओवर के पास जो कि ब्लैक स्पाट भी है, उपरोक्त स्थान पर पूर्व में कई सड़क दुर्घटनाए घटित हो चुकी है, ZFD टीम कविनगर द्वारा उक्त स्थान पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के साइनेजज बोर्ड लगाया गया ।
2-स्थान का नाम:- कनावनी पुस्ता रोड थाना इन्दिरापुरम,कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः विवेकानन्द फ्लाईओवर के पास जो कि ब्लैक स्पाट भी है, उपरोक्त स्थान पर पूर्व में कई सड़क दुर्घटनाए घटित हो चुकी है, ZFD टीम कविनगर द्वारा उक्त स्थान पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के साइनेजज बोर्ड लगाया गया।कनावनी पुस्ता रोड थाना इन्दिरापुरम BEFORE,AFTER,कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः कनावनी पुस्ता रोड थाना इन्दिरापुरम वाले रास्ते पर आगे तीव्र मोड है का साइनेजज बोर्ड लगाया गया।
3-स्थान का नाम:- तहसील कट के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के समीप नो पार्किंग बोर्ड लगवाया गया।
BEFORE,AFTER NO PARKING कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः रुट मार्शल- 03 पर नियुक्त उ०नि० यातायात श्री शिवेन्द्र सिंह के द्वारा चौधरी मोड से लाल कुआं के बीच तहसील कट के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के समीप नो पार्किंग सम्बन्धी बोर्ड लगवाया गया।
4-स्थान का नाम:- लाल कुआं के उपर दिल्ली जाने वाला मार्ग,ON DRIVERS! 19 कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः रुट मार्शल-02 पर नियुक्त उपनिरीक्षक श्री विपिन कुमार द्वारा लाल कुआ के उपर दिल्ली जाने वाले मार्ग पर नो पार्किंग सम्बन्धी बोर्ड लगवाया गया
5-स्थान का नाम:- पसौडा पुलिया के पास,कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः रुट मार्शल 06 पर नियुक्त उपनिरीक्षक श्री सीताराम कुशवाह द्वारा सिकन्दरपुर पुलिस चौकी से करण गेट चौकी के मध्य पडने वाली पसौडा पुलिया के पास नो पार्किंग सम्बन्धी बोर्ड लगाया गया।यातायात पुलिस X हैंडल @Gzbtrafficpolयातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904
6-स्थान का नाम:- नम्बरदार पैलेस से पसौडा बस्ती में निकलने वाले कट पर,कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः रुट मार्शल 06 पर नियुक्त उपनिरीक्षक श्री सीताराम कुशवाह द्वारा सिकन्दरपुर पुलिस चौकी से करण गेट चौकी की तरफ नम्बरदार पैलेस से पसौडा बस्ती में निकलने वाले कट पर की तरफ रौग साइड सम्बन्धी बोर्ड लगाया गया।
7-स्थान का नाम:- एमएमएक्स यू-टर्न (मोहन नगर से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ता) कृत सुधारात्मक कार्यवाहीः एमएमएक्स यू-टर्न (मोहन नगर से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ता) पर रूट मार्शल-04 पर नियुक्त उपनिरीक्षक श्री रामबाबू पाल द्वारा नो पार्किंग सम्बन्धी का बोर्ड लगवाया गया। यातायात पुलिस X हैंडल @Gzbtrafficpol,यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904,गाजियाबाद पुलिस द्वारा आगे भी सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निरीक्षण एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जाती रहेगी, जिससे कमिश्नरेट में सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके।पुलिस उपायुक्त-यातायात, कमिश्नरेट-गाजियाबाद।












