आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस लाइन सभागार में अहम बैठक।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 05 जून 2026। जनपद में आरक्षी नागरिक पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रों पर निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिससे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनी रहे।पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
ये भी पढ़ें विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में पौधरोपण, एसपी ने दिया हरियाली का संदेश।












