खेत में खेलते समय सांप के काटने से मासूम की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

खेत में खेलते समय सांप के काटने से मासूम की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला हमीर गांव में शनिवार देर शाम उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत में खेलते समय सात वर्षीय मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नगला हमीर निवासी उदयवीर का सात वर्षीय पुत्र नितेश अपनी मां के साथ खेत पर गया हुआ था। खेलते समय अचानक झाड़ियों के पास छिपे सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में नितेश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शाम करीब छह बजे 108 एंबुलेंस की मदद से नितेश को मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

नितेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बिना पोस्टमार्टम कराए ही मासूम के शव को घर ले जाने का निर्णय लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें