कौशाम्बी में प्रेमी ने दी प्रेमिका को खौफनाक मौत, शादी की जिद में लिया खौनी फैसला
कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश): जिले में एक सिरफिरे आशिक ने मोहब्बत को खौफ में बदलते हुए प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। 25 वर्षीय युवती की लाश घर की छत पर चारपाई पर निर्वस्त्र हालत में मिली। गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था, दोनों हाथों की नसें भी कटी थीं। शव के पास संघर्ष के निशान थे, जिससे अंदेशा है कि युवती ने आखिरी वक्त तक खुद को बचाने की कोशिश की थी।
एकतरफा प्रेम बना जानलेवा जुनून

मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र पटेल को मुठभेड़ में पकड़ लिया। भागने की कोशिश में पुलिस की गोली सुरेन्द्र की टांग में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुरेन्द्र ने कबूल किया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, मगर वह किसी और से शादी कर रही थी। इसी गुस्से में उसने यह जघन्य वारदात की।
“वो मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं”: आरोपी का कबूलनामा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने कहा, “मैं उससे बेइंतहा प्यार करता था, मगर जब मुझे पता चला कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है, तो मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। मेरी मोहब्बत किसी और के साथ रहे, ये मैं देख नहीं सकता था। इसलिए उसे मार डाला।”
जांच जारी, परिजन सदमे में
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम मौके की जांच कर रही है। हत्या में बलात्कार की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है, जिसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद होगी।
ये भी पढ़ें ब्लैकमेलिंग से टूटा छात्र: लड़की की बढ़ती डिमांड बनी मौत की वजह












