आरपीएफ ने फर्जी टिकट रैकेट का किया भंडाफोड़

आरपीएफ ने फर्जी टिकट रैकेट का किया भंडाफोड़

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर फर्जी टिकट बनाकर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले रैकेट का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापा मारते हुए वाणिज्य विभाग के एक रेलवे कर्मचारी और एक यूटीएस संविदा कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद शारिक खान के दिशा-निर्देशन में की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी टिकट बनाते समय सिस्टम में कम कीमत की टिकट की कमांड डालते थे, इसके बाद प्रिंटर बंद कर ब्लैंक टिकट निकालते और उस पर कार्बन लगाकर अधिक कीमत की टिकट तैयार करते थे। इन टिकटों को यात्रियों को वास्तविक टिकट बताकर ऊँचे दामों में बेचा जाता था।

टीम ने मौके से 15 फर्जी अनारक्षित टिकट बरामद किए, जिनकी कीमत ₹2290 बताई गई है।
आरपीएफ की कार्रवाई से रेलवे सिस्टम में चल रहे इस फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal