टहरौली में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन  

टहरौली में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एक किलोमीटर दौडे पुलिसकर्मी

(झांसी)   टहरौली – देश की एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर टहरौली में पुलिस विभाग की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे पुलिसकर्मी और महिला आरक्षियों ने पूरे जोश और देशभक्ति के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एकता का संदेश दिया।

थाना परिसर में सरदार पटेल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर रोली तिलक व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, आरटीसी झांसी से आईं रिक्रूट महिला आरक्षी दल की 40 कांस्टेबल, भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता गुरसरांय रोड स्थित बघैरा तिराहा से पेट्रोल पंप तक लगभग एक किलोमीटर दौड़े

इस अवसर उपनिरीक्षक अश्विनी यादव, सुशील त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, अवध सिंह, प्रदीप सिंह, दलवीर सिंह, दीवान गौरव त्रिपाठी, कांस्टेबल रंजीत यादव, रोहित मोर्या, नेत्रपाल सिंह,नरेश पटेल, महिला आरक्षी दुर्गेश, दीक्षा शर्मा, सविता पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें ???? ???? भसनेह में फसल डूब प्रभावित किसानों के मुआवजे में अनियमितता, किसान मोर्चा महामंत्री ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal