विद्या भारती प्रतियोगिता में सचिन बने ‘चैंपियन ऑफ द टूर्नामेंट’

विद्या भारती प्रतियोगिता में सचिन बने ‘चैंपियन ऑफ द टूर्नामेंट’

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

सरस्वती शिशु मंदिर जलेसर के छात्रों ने जीते 22 पदक
एटा। विद्या भारती विद्यालयों द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर, जलेसर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए। इनमें 7 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र सचिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर ‘चैंपियन ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब हासिल किया। उन्होंने 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप तथा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज शरण उपाध्याय ने बताया कि खिलाड़ियों ने कुश्ती और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में भी उम्दा प्रदर्शन किया। कुल 34 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रबंधक हरिओम अग्रवाल, अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सेवा सिंह छाबड़ा, मंत्री संतोष प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य गिरिराज शरण उपाध्याय, जेपी सिंह, अटल बिहारी वार्ष्णेय, निर्मल सिंघल तथा राजीव सिंघल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें