कविनगर, मधुबन बापूधाम की तीन लुट घटनाओं का खुलासा।पुलिस मुठभेड में 2 अभियुक्तों कि गिरफ्तारी थाना सिहानीगेट क्षेत्र के लोहियानगर, गोविन्दपुरम एवं संजयनगर क्षेत्र में महिलाओं के गले से चैन एवं मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे,उनका साथी सुनार भी गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता,स्वाट टीम, नगर जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं थाना सिहानीगेट पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार तथा उनका साथी सुनार भी गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देशी तमंचे 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, लूटी गयी चैन/मंगलसूत्र को गलाकर बनाये गये सोने के टुकड़े एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद। गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण सुबह टहलने वाले महिलाओं एवं व्यक्तियों से चैन मंगलसूत्र छिनैती की घटनाएँ करते थे, नगर जोन के थाना सिहानी गेट, कविनगर, मधुबन बापूधाम की तीन घटनाओं का खुलासा।
पुलिस मुठभेड/गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 03.06.2026 को स्वाट टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा हमदर्द चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लोहियानगर क्षेत्र में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले दो व्यक्ति छीने गये मंगलसूत्र को गलाकर बनाये गये सोने के टुकड़े बेचने के लिये हमदर्द ग्राउण्ड में एक सुनार से मिलने आने वाले हैं तथा उनके पास अवैध हथियार भी हो सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हमदर्द ग्राउण्ड में घेराबंदी की गयी। मौके पर मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों तथा एक अन्य व्यक्ति को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे जबकि एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड लिया गया। पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी, जिसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम आमिर पुत्र मीनाखान उर्फ मोमीन निवासी ग्राम बोन्द्रा थाना किठौर जनपद मेरठ तथा संजय सैनी उर्फ शिवा पुत्र मंगत सैनी निवासी ग्राम झिटकरी थाना सरधना जनपद मेरठ बताये। मौके से गिरफ्तार तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम मोनू वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी होली चौक, कस्बा व थाना किठौर जनपद मेरठ बताया।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि उन्होंने विगत दिनों थाना सिहानीगेट क्षेत्र के लोहियानगर, गोविन्दपुरम एवं संजयनगर क्षेत्र में महिलाओं के गले से चैन एवं मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। अभियुक्तों द्वारा लूटे गये आभूषणों को अपने साथी मोनू वर्मा, जो पेशे से सुनार है, को देकर गलवाया गया था तथा सोने को टुकड़ों में विभाजित कर आपस में बांट लिया गया था। अभियुक्त उक्त सोने के टुकड़ों को बेचने के उद्देश्य से हमदर्द ग्राउण्ड में एकत्र हुए थे।बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्तगण को मु0अ0सं0 198/2026 धारा 304 (2)/317(2)/109(1)बीएनएस तथा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना सिहानीगेट, मु0अ0स0 117/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना मधुबन बापूधाम, मु0अ0स0 333/2026 धारा 304 (2)/317(2) बीएनएस थाना कविनगर में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो जनपद व अन्य पडौसी जनपदों में चोरी व लूट के दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता,(1) आमिर पुत्र मीनाखान उर्फ मोमीन निवासी ग्राम बोन्द्रा थाना किठौर जनपद मेरठ, उम्र करीब 35 वर्षी (लुटेरा) (2) संजय सैनी उर्फ शिवा पुत्र मंगत सैनी निवासी ग्राम झिटकरी थाना सरधना जनपद मेरठ, उम्र करीब 42 वर्ष। (लुटेरा)(3) मोनू वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी होली चौक, कस्बा व थाना किठौर जनपद मेरठ, उम्र करीब 35 वर्ष। (सुनार)बरामदगी का विवरणः-02 अवैध देशी तमंचा 315 बोर 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर,02 खोखा कारतूस 315 बोर लूटी गयी चैन/मंगलसूत्र को गलाकर बनाये गये सोने के टुकड़े,घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP15 BM4183 अभि० मोनू वर्मा से 4500 रूपये नकद व सोना तोलने की इलैक्ट्रॉनिक काँटा,गिरफ्तार करने वाली टीमः-(1) स्वाट टीम, नगर जोन पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।(2) थाना सिहानीगेट पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।












