मैनपुरी में ट्रक ड्राइवर ने फांसीलगाकर की आत्महत्या

मैनपुरी में ट्रक ड्राइवर ने फांसीलगाकर की आत्महत्या

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के करहल रोड मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास आज सुबह एक ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UP66 T 6510 रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि यह ट्रक बुलंदशहर का है। सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रक कि बॉडी पर चालक को फंदे पर लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal