जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी ट्रायल में 07 खिलाड़ियों का चयन,खिलाड़ी मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी ट्रायल में 07 खिलाड़ियों का चयन,खिलाड़ी मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 27 अगस्त 2026 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज जिला खेल कार्यालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी चयन ट्रायल का आयोजन एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में किया गया। ट्रायल में जनपद के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल एवं प्रतिभा के आधार पर कुल 07 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया।मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में धनंजय (जन्मतिथि 28 मार्च 1997), शिवम (29 नवंबर 2004), चंदन (25 अप्रैल 2004), धर्मेंद्र (13 अक्टूबर 2002), सचिन भाटी (01 जनवरी 2004), जीतेश (03 अगस्त 2001) तथा सुरेश (21 अगस्त 2002) शामिल हैं।प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 31 अगस्त 2026 को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाने का प्रयास करेंगे। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 11 सितंबर 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए पूरी मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य जनपद की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उन्हें मंडल, प्रदेश एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही