डीहबलई में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की बूथ समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

डीहबलई में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की बूथ समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला | दैनिक चक्र न्यूज़

कुंडा/प्रतापगढ़। डीहबलई ग्राम सभा में सोमवार को जनसत्ता दल की बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बाबागंज ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह ने की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। ऐसे में कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटें।

इस दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

बैठक में पूर्व प्रधान राजू तिवारी (पटना), पूर्व प्रधान बबलू यादव (राजापुर), बूथ अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, समाजसेवी आदर्श पांडेय, राहुल मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, राम अवध (पप्पू कोटेदार), प्रधान मुकुंद यादव, प्रवीण मिश्रा, कुलदीप तिवारी, अमन मौर्या, ऋषि सिंह, मो. मोबीन समेत बड़ी संख्या में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता एवं डीहबलई ग्रामवासी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रियता और आपसी तालमेल बनाए रखने का आह्वान किया गया।

और पढ़ें

माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद के मुख्यालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में की जायेगी आयोजित

मुख्य विकास अधिकारी श्री भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न,सम्बंधित अधिकारी माइक्रो प्लान तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal