एटा में मिशन शक्ति केंद्रों के कर्मचारियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई 

एटा में मिशन शक्ति केंद्रों के कर्मचारियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई 

 संवाददाता योगेन्द्र सिंह एसओपी के प्रावधानों और कार्यों की जानकारी का हुआ मूल्यांकन, डीआईजी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लाइव निरीक्षण

एटा, 7 सितंबर। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिशन शक्ति केंद्रों के सफल संचालन एवं निर्धारित एसओपी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जनपद एटा में मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के माध्यम से कर्मचारियों की जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली तथा एसओपी में निर्धारित प्रावधानों से संबंधित जानकारी एवं समझ का मूल्यांकन किया गया।

पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय हॉल में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित परीक्षा में मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कार्यों, मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा एसओपी में दिए गए दिशा-निर्देशों को लेकर कर्मचारियों की जानकारी परखी गई।

परीक्षा का आयोजन परिक्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सुनील एहलावत की उपस्थिति में परीक्षा संपन्न हुई। अधिकारियों ने परीक्षा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा प्रक्रिया को सुनिश्चित कराया।

वहीं, परीक्षा की व्यवस्था एवं प्रक्रिया का उप महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव निरीक्षण किया गया। डीआईजी ने परीक्षा की व्यवस्थाओं और संचालन की जानकारी लेते हुए मिशन शक्ति केंद्रों के कार्यों को एसओपी के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की स्पष्ट जानकारी होना आवश्यक है। ऑनलाइन परीक्षा का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके दायित्वों एवं एसओपी के प्रावधानों के प्रति अधिक जागरूक एवं दक्ष बनाना है, जिससे महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में पीड़ितों को बेहतर सहायता और प्रभावी पुलिस सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें