बलरामपुर: पचपेड़वा में विधि-विधान से हुआ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन
संवाददाता शहंशाह बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक क्षेत्र में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल के बीच किया गया। विसर्जन कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विसर्जन स्थल पर पहुंचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहे और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। प्रशासन की सतर्कता के चलते प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विसर्जन के दौरान क्षेत्र में कहीं भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और लोगों ने आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को संपन्न कराया।
ये भी एटा में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति घायल











