समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय : अर्जुन युवराज
महान शिक्षाविद्,दार्शनिक,चिंतक भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती के अवसर पर देश भर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।शिक्षक दिवस के पुनीत अवसर पर समाजसेवी सह शिक्षक नेता अर्जुन युवराज ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने सभी गुरुजनों और सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया,जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में हमें मार्गदर्शित कर समाज और राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों को समझने में अहम भूमिका निभाई है। एक शिक्षक केवल किताब पढ़ता ही नहीं,बल्कि जीवन जीने का कला भी सिखाता है।
समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की अतुलनीय भूमिका होती है,शिक्षक विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक एवं चारित्रिक शिक्षा भी प्रदान करतें है।भारत ही एक देश है जहां शिक्षक का स्थान माता-पिता और भगवान से भी ऊपर रखा गया है।आज के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार युक्त युवा ही मजबूत एवं विकसित भारत का नींव रख सकते है।शिक्षक दिवस हमे यह स्मरण करता है कि शिक्षक ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है।













