प्रयागराज: रानी रेवती देवी विद्या निकेतन में गूंजी वंदे मातरम की गूंज, विद्यार्थियों ने ली नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी की शपथ
वंदे मातरम के सामूहिक अभ्यास के बाद विद्यार्थियों को देश और समाज के प्रति उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नागरिक कर्तव्यों के पालन, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता को लेकर सामूहिक शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने देश और समाज के हित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम सहायक रमेश मिश्रा, दिनेश कुमार शुक्ला, शैलेश सिंह यादव, सत्येंद्र चौबे, सचिन सिंह परिहार, अवधेश कुमार गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, संतोष तिवारी और वंशराज यादव सहित विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें बलरामपुर: गैसड़ी विधानसभा से AIMIM प्रत्याशी हकीकुल्लाह खान उर्फ लाला भाई ने किया आवेदन











