मानिकपुर में नकली यूरिया का भंडाफोड़, तीन दुकानों से 64 डिब्बे बरामद
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों से गल्फ और टाटा कंपनी के 64 नकली यूरिया के डिब्बे बरामद किए हैं। इनमें गल्फ यूरिया के 21 और टाटा यूरिया के 43 डिब्बे शामिल हैं। इसके अलावा दो असली यूरिया के डिब्बे भी बरामद किए गए।
ई.आई.पी.आर. इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने पुलिस बल के साथ 3 सितंबर को क्षेत्र की दुकानों में जांच की। लहदरी मोड़ स्थित तीन प्रतिष्ठानों से नकली उत्पाद मिलने पर प्रथम दृष्टया कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 दर्ज किया है।मामले में राकेश कुमार, धीरेन्द्र रावत और भानू प्रताप सिंह को प्रतिष्ठान संचालक के रूप में नामजद किया गया है। पुलिस बरामद नकली यूरिया की आपूर्ति और बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना मानिकपुर पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक एनामुल अहमद, कांस्टेबल राजेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल रितेश राणा शामिल रहे।
ये भी पढ़ें रामपुर खास में भाजपा की 22 किलोमीटर लंबी पदयात्रा, मिशन-2027 को लेकर कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत











