बलरामपुर: गैसड़ी विधानसभा से AIMIM प्रत्याशी हकीकुल्लाह खान उर्फ लाला भाई ने किया आवेदन
बलरामपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र संख्या 292 से AIMIM के प्रत्याशी जनाब हकीकुल्लाह खान उर्फ लाला भाई ने लखनऊ स्थित AIMIM कार्यालय पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना आवेदन किया।
आवेदन के दौरान उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष मों. सिराज शेख, जिला मुख्य महासचिव अरशद अलीग, जिला कोषाध्यक्ष मों. शरीफ खान, जिला महासचिव जमाल अहमद, जिला सचिव साबिर अली, जिला सचिव मों. इरशाद खान, गैसड़ी विधानसभा अध्यक्ष फतेह बहादुर खान, विधानसभा सचिव कलाम खान तथा पचपेड़वा नगर अध्यक्ष नदीम गजनवी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने हकीकुल्लाह खान उर्फ लाला भाई को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन करने पर बधाई दी। आवेदन के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।











