नोएडा सूरजपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 14 चोरी के वाहन बरामद12 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी समेत करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद, दो अवैध चाकू भी मिले
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह दी गई जानकारी देते हुए बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 12 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी, यानी कुल 14 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 6 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई।
थाना सूरजपुर पुलिस ने आरोपियों को गुलिस्तानपुर अंडरपास से एलजी कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ शूटर (24), अभिषेक (18), अजीत कुमार (23) और गौरव कुमार (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रेकी कर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करते थे।जंगल में छिपाकर रखते थे चोरी के वाहन।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए वाहनों को मोजरवियर गोलचक्कर से आगे सर्विस रोड पर रेलवे पुल के पास बने कच्चे रास्ते और जंगल में छिपाकर रखते थे।
इसके बाद मौका मिलने पर चोरी के वाहनों को जरूरत के अनुसार बेच दिया जाता था।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बरामदगी 12 चोरी की मोटरसाइकिल 2 चोरी की स्कूटी 2 अवैध चाकू बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत: करीब 20 लाख रुपये पुलिस की इस कार्रवाई को दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।











