गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत गंगनहर पर स्थित मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


आज दिनांक 20.10.2026 को विजयदशमी के पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत गंगनहर पर स्थित मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, विसर्जन स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।











