पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र’ का शुभारंभ किया गया।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र’ का शुभारंभ किया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती सुनिति के पर्यवेक्षण में ‘मिशन शक्ति अभियान 6.0’ के अंतर्गत अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा आरडब्ल्यूए सेक्टर-47 की अध्यक्षा के साथ थाना सेक्टर-49 में ‘मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र’ का शुभारंभ किया गया।पूर्व से व्यवस्थित मिशन शक्ति केंद्र में कुछ नई सुविधाएं जोड़ते हुए उसे महिलाओं के लिए और सुविधा जनक बनाने के प्रयास किया गया है। इस केन्द्र में शिकायत पंजीकरण, काउंसलिंग, सहायता, आश्रय एवं पुनर्वास के साथ-साथ फीडिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।इसके साथ ही इस केन्द्र पर आने वाली आवेदिकाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चो के लिये खिलौने भी उपलब्ध कराये गये है। एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस केन्द्र में विशेष सुविधाएं जोड़ी गयी है।इस दौरान उनके द्वारा शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों के संबंध में भी जानकारी दी गई।’मिशन शक्ति अभियान 6.0′ का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना तथा उन्हें उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा विभिन्न विभागों एवं आमजन के सहयोग से महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal