पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत रामलीला ग्राउंड, नोएडा स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी नोएडा श्री साद मियां खान व एडीसीपी नोएडा श्री अभय कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत रामलीला ग्राउंड, नोएडा स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ प्रबंधन, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी तथा समुचित बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
उनके द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि रावण दहन के शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाये तथा संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्तियों की सघनता से चेकिंग की जाये।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर











