डेरवा में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव से बढ़ी परेशानी

डेरवा में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव से बढ़ी परेशानी

 संवाददाता — दीप चन्द्र  पाण्डेय डेरवा, प्रतापगढ़। डेरवा नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश का असर किसानों पर भी दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी भरने से कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं और लगातार बारिश के चलते फसलों को नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
वहीं, डेरवा नगर पंचायत क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जलभराव वाले स्थानों पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में हो रही परेशानी कम हो सके।

ये भी पढ़ें बलरामपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal