बलरामपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

बलरामपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

संवाददाता अब्दुल मजीद | बलरामपुर

बलरामपुर। जिले में 24 सितंबर की रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दे रही है। बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल को लेकर किसान चिंतित थे। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से फसल पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई थी।

अब अच्छी बारिश होने से धान की फसल को राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसल को फायदा मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचने और मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal