थाना विजयनगर पर मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र के रूप में एक महिला चौपाल लगाकर कर कार्यक्रम आयोजित किया गया
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर


आज दिनांक 20.10.2026 को थाना विजयनगर पर मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र के रूप में एक महिला चौपाल लगाकर कर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वृद्ध पेंशन योजना एवं कन्या सुमंगला योजना , सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताकर जागरूक किया गया तथा योजना का लाभ ले रही महिलओं से योजना के सम्बन्ध में जानकारी कर सभी महिलाओं को योजना के लाभ के बारे में जागरूक कराया गया। तथा जिन वृद्ध महिला की पेंशन पिछले कई माह से रूक थी जो किन्ही कारणवस नही आ रही थी जिनकी पेशन के सम्बन्ध में मिशन शक्ति एवं पिंकबूथ के द्वारा समस्या का निराकरण कर सम्बन्धित विभाग से पेंशन को सुचारू रूप से जारी कराया गया तथा थाना विजयनगर मिशन शक्ति केन्द्र डीसीपी श्री बलवंत कुमार चौधरी मुख्यालय एवं डीसीपी महिलाअपराध श्रीमती शुचिता सिंह के निर्देशन में एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय कोतवाली नगर,द्वारा समाज सेवी श्रीमती परमजीत कौर व श्रीमती सरिता के ,SI आरजू सिकरवार, सरजंना यादव पिंक बुथं प्रताप विहार जल निगम SI मैडम एवं समस्त थाने की चौकी की, महिला पुलिस एवं सहयोग से थाना क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार का माध्यम उपलब्ध कराया गया ।थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह, यह सभी उप निरीक्षक का एवं निरीक्षक पुलिस टीम के साथ, जन चौपाल के भव्य तरीके से किया गया प्रबंधन किया।जिससे थाना विजयनगर क्षेत्र की महिलाओं में काफी प्रसन्नता है तथा इच्छुक महिलाओं को मिशन शक्ति एवं पिंकबूथ के द्वारा भी अन्य सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं एवं लघु उघोग व रोजगार के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी ।











