प्रतापगढ़ किसान दिवस में उठीं समस्याएं, सीडीओ ने दिए समाधान के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। किसानों ने चकमार्गों से अतिक्रमण हटाने, गोबरी में क्रय केंद्र खोलने, नीलगाय व जंगली सूअरों से फसलों की सुरक्षा और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की समस्याएं उठाईं।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।











