दिनांक:21. 10.2026जनपद की विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं भौतिक सत्यापन के उपरान्त इस जनपद से संबधित 53-लोनी, 54-मुरादनगर, 55-साहिबाबाद, 56-गाजियाबाद, 57-मोदीनगर एवं 58-धौलाना (आंशिक) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 19-10-2026 को एक सप्ताह की अवधि के लिए किया गया है।
आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी के वेबसाइट ghaziabad.nic.in पर अपलोड करा दिया गया है। जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची के बावत यदि कोई आपत्ति या सुझाव हों तो कृपया लिखित रूप में दिनांक 25-10-2026 तक संबंधित उप जिलाधिकारी / तहसीलदार के तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय गाजियाबाद में उपलब्ध करा सकते हैं।











