पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती सुनिति एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में ‘मिशन शक्ति अभियान 6.0’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मिशन शक्ति टीम द्वारा स्कूल, कॉलेजों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना तथा महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए उनके उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर पोर्टल www.cyberpolice. uppolice.gov.in, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 181 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही प्रतिभागियों को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर इन सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

‘मिशन शक्ति अभियान 6.0’ का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना तथा उन्हें उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा विभिन्न विभागों एवं आमजन के सहयोग से महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal