गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस का बड़ा एक्शन! NCR में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद से नोएडा, दिल्ली और हापुड़ तक वारदातों का खुलासा; चोरी की बाइक, सोने के आभूषण, मोबाइल पार्ट्स और अवैध तमंचा बरामद.गाजियाबाद 19 अक्टूबर 2026 |गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले कथित गिरोह के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है।
गाजियाबाद पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ,श्री बलवंत कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि आज।पुलिस की एंटी स्नैचिंग टीम ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, मोबाइल के मदरबोर्ड, चोरी की दो मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।पुलिस की पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर गिरोह पर गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और हापुड़ में मोबाइल व चेन स्नैचिंग की कई वारदातों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस द्वारा पुछताछ में अपराधी ने बताया, कि आरोपियों ने पिछले करीब तीन महीने में लगभग 15 मोबाइल स्नैचिंग और सात चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। इन घटनाओं से जुड़े मामलों की जांच और बरामद सामान की पहचान की जा रही है।चोरी की बाइक से वारदात, फिर मोबाइल के पार्ट्स बेचने का आरोप,पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरोह के काम करने का एक कथित तरीका सामने आया है।
आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले मोटरसाइकिल चोरी करते थे और फिर उसी बाइक का इस्तेमाल स्नैचिंग की घटनाओं में करते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य छीने गए मोबाइल फोन एक अन्य आरोपी को देते थे, जो पहले मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।
वहां मोबाइल फोन के मदरबोर्ड और अन्य हिस्से अलग-अलग करके बेचने का आरोप है। कि मोबाइल के पार्ट्स दिल्ली के गफ्फार मार्केट और मुस्तफाबाद इलाके में दुकानों पर बेचे जाने की जानकारी मिली है। वहीं, छीनी गई सोने की चेन को कथित तौर पर आधे दाम पर बेचने की बात भी सामने आई है। आभूषण खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?गाजियाबाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से निम्न सामान बरामद हुआ है:सोने की एक सिल्ली। सोने की एक चेन। मोबाइल फोन के सात मदरबोर्ड। मदरबोर्ड के बिना पांच मोबाइल फोन। एक अन्य मोबाइल फोन। .315 बोर का एक अवैध तमंचा।.315 बोर का एक जिंदा कारतूस।.315 बोर का एक खोखा कारतूस। चोरी की दो मोटरसाइकिलें।
पुलिस अन्य मोबाइल फोन, मोबाइल पार्ट्स और सोने की चेन से संबंधित जानकारी जुटा रही है, ताकि बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा सके।पांच गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस द्वारा जांच में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई है: रविकुमार शर्मा, उम्र लगभग 20 वर्ष।
अर्पित त्यागी, उम्र लगभग 19 वर्ष। गोलू उर्फ आशुतोष, उम्र लगभग 20 वर्ष।विशाल, उम्र लगभग 22 वर्ष।देव शर्मा उर्फ देवा, उम्र लगभग 23 वर्ष। सभी आरोपियों के पते गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों के बताए गए हैं। आरोपियों की भूमिका और बरामदगी से संबंधित तथ्यों की जांच पुलिस कर रही है।चार मामलों का हुआ खुलासा।
पुलिस के अनुसार निम्नलिखित मामलों का उल्लेख किया गया है:मुकदमा संख्या 313/2026 — थाना मधुबन बापूधाम, चेन स्नैचिंग।मुकदमा संख्या 223/2026 — थाना वेव सिटी, मोबाइल स्नैचिंग।मुकदमा संख्या 616/2026 — थाना नंदग्राम, मोटरसाइकिल चोरी।मुकदमा संख्या 17455/2026 — थाना कल्याणपुरी, नई दिल्ली, मोटरसाइकिल चोरी।पुलिस के मुताबिक, बरामदगी और अन्य घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।क्राइम ब्रांच और मधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशों के क्रम में एंटी स्नैचिंग टीम, अपराध शाखा तथा थाना मधुबन बापूधाम पुलिस द्वारा की गई।
मामले में मुकदमा संख्या 330/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 317(2), 317(5), 3(5) तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में अभियोग पंजीकृत किए गए।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अन्य संभावित वारदातों, बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों और कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस इंफॉर्मेशन: यह समाचार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच के दिनांक 19 अक्टूबर 2026 के प्रेस नोट पर आधारित है। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार होगी।











