2 दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार का शुभारम्भ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री शिवा द्वारा फीता काटकर किया गया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


गाजियाबाद दिनांक: 21-10-2026 देशमुख कुमार प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ०प्र० लखनऊ के अधीन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र गाजियाबाद द्वारा ग्राम सिखैडा हजारी ब्लॉक मुरादनगर जनपद गाजियाबाद में सरकार की मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण, का शुभारम्भ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री शिवा द्वारा फीता काटकर किया गया
प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियो को पेन, पैड, फोल्डर, साहित्य आदि सामान वितरण किया गया। प्रभारी देशमुख कुमार नें लाभार्थियो को विभाग की संचालित योजनाओ के बारे में और खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने एवं अनुदान के बारे विस्तार से बताया गया।
शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियो के लिये अपना स्वरोजगार लगाकर स्वालम्वी बनाने के उददेश्य से आयेजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में उद्यमियो को खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी विषय विषयज्ञो में श्री आर०के० सिंह से०नि० प्रभारी और श्री राकेश कुमार से०नि० सहायक प्रभारी द्वारा बताया कि हम छोटी बडी खाद्य प्रसंस्करण की इकाई स्थापित किस प्रकार कर सकते है।
डी०आर०पी० गाजियाबाद श्रीमती वन्दना रानी व श्री दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि योजनाओ सें किस प्रकार अनुदान प्राप्त कर सकते है उसमे कौन कौन से लाइसेन्स की आवश्यकता होती है, साथ ही वित्तीय व्यवस्था प्रबन्धन, ऋण आदि के बारे में जानकारिया भी दी इस योजना में उद्योग स्थापित करने हेतु अधिकतम एक लाख का अनुदान विभाग द्वारा दिया जायेगा।
प्रशिक्षण में 30 लाभार्थी प्रतिभाग किया श्री सोलकी शर्मा, मंजू रानी, रीना, शीला, पूजा, अर्चना, कविता कोमल, बबीता, पिंकी, रजनी, मनीषा, संजना, ममता आदि ने भाग लिया प्रशिक्षण में लाभार्थी को उद्योग लगाने के लिये मसाला पैकिंग, अचार, फल सब्जी आधारित उत्पाद सॉस, कैचप, कैण्डी, पेठा, मुरब्बा, जैम, पापड, बडी, अचार, आलू चिप्स, फ्लोर मिल, राईस मिल, ऑयल मिल, पैकिंग, ग्रेडिंग आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के दूसरे दिन लाभार्थियो को जानकारी के साथ प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।











