प्रतापगढ़ अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कुंडा पुलिस ने शमशाद खान उर्फ रानू को दबोचा, तीन आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में कुंडा पुलिस ने एक और नामजद वांछित अभियुक्त शमशाद खान उर्फ रानू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मु0अ0सं0 408/2026 में वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले में पूर्व में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है।











