प्रतापगढ़ जामताली के पास गहरी खाई में पलटा स्कूटी लदा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
रानीगंज-पट्टी मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा, स्टेयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित हुआ ट्रक।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। रानीगंज-पट्टी मार्ग पर जामताली चुंगी के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी लादकर उड़ैयाडीह एजेंसी जा रहा ट्रक अचानक स्टेयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार यादव (35), निवासी बीरापुर थाना फतनपुर, को हल्की चोटें आईं। चालक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक का शीशा तोड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में ट्रक और उसमें लदी स्कूटियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय सामने से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
एक तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह, बाल-बाल बची चालक की जान।











