प्रतापगढ़ में व्यापारी की हत्या से सनसनी, नहर के पास मिला 30 वर्षीय युवक का शव

प्रतापगढ़ में व्यापारी की हत्या से सनसनी, नहर के पास मिला 30 वर्षीय युवक का शव

लालगंज के शीतलमऊ नहर के पास मिला शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता, विनय मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतलमऊ नहर के पास गुरुवार सुबह एक व्यापारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय उमाशंकर उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या किए जाने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, उमाशंकर बुधवार देर शाम करीब आठ बजे घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने शीतलमऊ नहर के पास एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान से जुड़े तथ्यों, घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की जांच और आगे मिलने वाली जानकारी के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें