श्री सिद्धार्थ गौतम, एसीपी (मोदीनगर, ग्रामीण जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद) द्वारा थाना भोजपुर क्षेत्र में ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

श्री सिद्धार्थ गौतम, एसीपी (मोदीनगर, ग्रामीण जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद) द्वारा थाना भोजपुर क्षेत्र में ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन MVF मिशन शक्ति को ओर प्रभावी ढंग से ससकत्त बनाने के उद्देश्य से श्री सिद्धार्थ गौतम, एसीपी (मोदीनगर, ग्रामीण जोन, कमिश्नरेट गाजियाबाद) द्वारा थाना भोजपुर क्षेत्र में ‘महिला चौपाल’ का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति टीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।आत्मनिर्भर नारी, सशक्त समाज—आपकी सुरक्षा के लिए गाजियाबाद पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें