प्रतापगढ़ में 253 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधि-विधान से संपन्न हुआ समारोह
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में कुल 253 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न कराया गया। इनमें अनुसूचित जाति के 186, पिछड़ा वर्ग के 66 और अल्पसंख्यक वर्ग का एक जोड़ा शामिल रहा।
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने नवदंपतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने और बेटियों के सपनों को सम्मान देने की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी बेटी की शादी नहीं रुकेगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ भव्य स्वागत प्रतापगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य











